सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ीडांडा गांव में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां की शिकायत पर गांव निवासी आमिर और रफीक को आरोपी बनाया गया है।
पीड़िता किशोरी की मां ने बुधवार देर शाम को थाने पहुंचकर तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छेड़खानी, चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।