भरुआ सुमेरपुर। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अभद्र एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। इस मामले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बांकी गांव निवासी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। इसमें सदर विधायक के खिलाफ अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इससे विधायक की छवि धूमिल हुई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।