बिवांर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में याचिका दायर की थी। इस पर न्यायालय की ओर से सुनवाई के बाद गांव के नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने आदेश के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
महिला के शिकायती पत्र के अनुसार गांव के दीपक, टीकाराम, अंकुश ने 25 मई को उसकी नाबालिग पुत्री का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कीं और जब बेटी ने एतराज किया तो उसको जबरदस्ती पकड़कर छेड़खानी की। यह घटना पीड़िता ने अपने घर में बताई तो पति संग वह उलाहना देने आरोपियों के घर पहुंची। यहां बिहारी, बद्दू, गुड़िया, सुम्मी, मीरा, प्रीति ने मिलकर उसे व उसके पति को गालीगलौज कर पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। बिवांर थाना में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
थाना प्रभारी नन्दराम ने बताया कि घटना उनके कार्यकाल की नहीं है ,न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।