फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बच्चे की माैत के मामले में कथित डाॅक्टर पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा के सिचौली पुरवा में कथित महिला डॉक्टर के गलत कफ सिरप देने से ढाई साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृजेश कुमार निवासी सिचौली पुरवा के अनुसार नाै फरवरी 2026 को उनके ढाई वर्षीय पुत्र कार्तिक को खांसी-जुकाम होने पर मोहल्ले में क्लीनिक चलाने वाली उमा सिंह ने कफ सिरप दिया था। परिजन का आरोप था कि सिरप पीते ही बच्चे की मौत हो गई। इसकी शिकायत करने पर उमा सिंह ने परिवार को जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी थी। बृजेश ने 11 फरवरी को थाने में प्रार्थना पत्र दिया। थाने से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली थी। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें