फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: निकायों के अध्यक्ष पद की अंतिम आरक्षण सूची जारी

Sun, 09 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निकायों में अध्यक्ष पद पर आरक्षण को लेकर शासन ने अंतिम सूची जारी की है। जिसमें तीनों नगर पालिका व एक नगर पंचायत अनंतिम सूची की तरह अनारक्षित है। वहीं अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित नगर पंचायत कुरारा, अनुसूचित जाति को आरक्षित सरीला व पिछड़ा वर्ग महिला को आरक्षित गोहांड नगर पंचायत में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। कोई आपत्तियां न मिलने से कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची की प्रतीक्षा की जा रही है। हालांकि इनमें मिली 31 आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन को भेजी गई है। अनुमति के बाद इनका प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ निकायों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की अंतिम सूची भी शासन ने जारी कर दी है। जिसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। नगर पालिका हमीरपुर, राठ व मौदहा के साथ नगर पंचायत सुमेरपुर अनारक्षित है। वहीं नगर पंचायत कुरारा, सरीला व गोहांड भी अनंतिम सूची की तरह है। एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने बताया कि निकायों के अध्यक्ष पद पर सीधे शासन को आपत्तियां जानी थी। जिसमें या तो आपत्तियां न दी गई होंगी या फिर निस्तारण में कोई कमी न पाई गई होगी। जिसके कारण कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं बताया कि सातों निकायों से वार्ड आरक्षण को लेकर 31 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। जिन्हें निस्तारण के बाद शासन को भेजा गया है। अनुमति के बाद इनका प्रकाशन कराया जाएगा।

आचार संहिता लगते ही हटने लगे होर्डिंग व बैनर
हमीरपुर। चुनाव आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जगह-जगह लगी होर्डिंग व वैनर हटवाना शुरू कर दिया। तहसीलदार राजकुमार, ईआ अनुपम शुक्ला के साथ पुलिस बल तैनात रहा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय एसके शुक्ला ने बताया कि जिले की नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद का चुनाव दूसरे चरण में होगा। बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की विक्री व जमा करने की तिथि 17 से 24 अप्रैल नियत की गई है। जांच 25 अप्रैल को व नाम वापसी 27 अप्रैल के बाद प्रतीक चिंहों का आवंटर 28 अप्रैल को होगा। मतदान 11 मई व मतगणना 13 मई को होगी। कहा कि आदर्श आचार संहिता के चलते पूर्व में स्वीकृत व चल रहे काम जारी रहेंगे। कोई नए आदेश निकायों के विकास के संबंध में जारी नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें