फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फाजिल और कम्हरिया ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
फोटो 01 एचएएमपी 41- मौदहा रहमानिया खेल मैदान में टेनिस क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मौदहा (हमीरपुर)। मौलाना सलीम जाफरी की याद में आयोजित मौदहा महोत्सव-2026 का रविवार को रहमानिया खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के साथ आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। इनमें फाजिल-11 और कम्हरिया की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
पहला मुकाबला फाजिल-11 और रागौल राइडर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाजिल-11 की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रागौल राइडर्स की टीम आठवें ओवर में 51 रन पर सिमट गई। इस तरह फाजिल-11 ने 35 रन से मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए 21 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले नियाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि रहमानिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जकी अहमद खान ने उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला कम्हरिया और स्काई स्टार राठ के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए राठ की टीम ने 12 ओवर में 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कम्हरिया की टीम ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीत लिया। नजीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अब्दुल रहमान चुन्ना दरोगा और खालिद लंबरदार ने टीम को सम्मानित किया। समीर सभासद, फुरकान ने रेफरी, अब्दुल कादिर ने कमेंटेटर और शाहिद हकीम ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें