फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनातनी के बीच परछा में फात्मा बनीं कोटेदार

Sun, 16 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
परछा गांव में विजयी कोटेदार के साइन करते अधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विकासखंड क्षेत्र के परछा गांव में सरकारी राशन की दुकान के आवंटन को लेकर रविवार को तनावपूर्ण माहौल में चुनाव कराया गया। इस मौके पर गांव में अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही। कोटेदार के चुनाव में दो लोगों ने आवेदन किया। जिसमें पांच मतों के अंतर से गांव की फात्मा पत्नी इखलाक का चयन हुआ।
विज्ञापन


परछा गांव पार्टीबंदी के चलते हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस गांव में सरकारी राशन की दुकान का लाइसेंस निरस्त हो गया। इस पर ब्लाक स्तर से नए कोटेदार के चयन को पहले 25 सितंबर की तिथि तय की गई। जिसे बाद में निरस्त कर रविवार को कोटेदार के चुनाव का निर्णय लिया। कोटे की दुकान को लेकर गांव के लोग विद्यालय परिसर में एकत्र हो गए।

कोरम पूरा होने पर चुनाव कराने के लिए पंचायत सचिव पीर मोहम्मद के अलावा अन्य सचिवों में नसीम अहमद, ताज मुहम्मद, आशीष, सुनील के अलावा सहा.खंड विकास अधिकारी सहकारिता मौजूद रहे। जैसे ही चुनाव के लिए दो प्रत्याशी फात्मा पत्नी इखलाक व नूरजहां पत्नी हमीद ने अपनी प्रत्याशिता दर्ज कराई। तभी एक अन्य प्रत्याशी अजीमुद्दीन के खड़े होने की सुगबुगाहट हुई। इसी को देखते तनाव की स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन


जिस पर सीओ उमरदराज खां, कोतवाल घनश्याम पांडेय पहुंचे। उन्होंने पीएसी व तीन थानों क ी पुलिस लगा दी। एक प्रत्याशी के मैदान से हटने पर दो के मध्य चुनाव हुआ। मतदान में फात्मा को 275 व नूरजहां को 270 लोगों का समर्थन मिला। पांच मतों से फात्मा को कोटेदार के लिए चयन किया गया। तभी कुछ लोगों ने हो हल्ला शुरू किया तो मौजूद पुलिस ने उन्हें खदेड़ लिया। चुनाव कराने गए अधिकारियों व कर्मियों को सुरक्षित वहां से हटाकर गांव में पुलिस की एक टुकड़ी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें