फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छेड़छाड़ की तहरीर देकर लौट रहे पिता-पुत्री पर हमला, हाथ-पैर टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत थाने में दर्ज कराने के बाद घर लौट रहे पिता-पुत्री समेत तीन लोगों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पंचायत भवन के पास पहले से घात लगाए बैठे छह से अधिक लोगों ने तीनों को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से पीटकर घायल कर दिया। हमले में पिता का पैर व बेटी का हाथ टूट गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के एक गांव निवासी युवती के साथ गांव के ही युवक ने छेड़खानी कर दी थी। पिता बेटी के साथ थाना पहुंचा और युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शिकायत देकर वह बेटी के साथ गांव जा रहा था तभी पंचायत भवन के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
मारपीट में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पिता-पुत्री को जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें