महोबा। अब आलू की खेती की तैयारी कर रहे किसानों को उद्यान विभाग की ओर से उन्नत किस्म का बीज मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
महोबा में करीब 100 हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को आलू बीज की उन्नत किस्म चिपसोना, फाईसोना, मोहन, ख्याति, आनंद, बादशाह, पुखराज व बहार का बीज मुहैया कराया जाएगा। उद्यान अनुभाग लखनऊ की ओर से आलू बीज की विक्रय दर 2,980 से 3,630 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आवेदक की ओर से पोर्टल पर कम से कम दो प्रजाति का चयन करना होगा। आलू बीज की बिक्री नकद होगी।