फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसान के नाम फर्जी तरीके से केसीसी बना ढाई लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। इंडियन बैंक कुलपहाड़ में करीब 17 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसके बाद भी बैंक में फर्जी तरीके से केसीसी बनाने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

तहसील कुलपहाड़ के बिहार गांव निवासी विपिन बिहारी ने बैक उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि करीब सात वर्ष पहले उसने बैंक से 2.5 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। जो ब्याज जोड़कर 4.5 लाख पहुंच गया था। चार साल पहले बैंक प्रबंधक ने उसे बुलाया और दो लाख रुपये की छूट मिलने की बात कहते हुए नया केसीसी बनवाने की सलाह दी। जिसके एवज में आधार लिंक्ड कराने के नाम पर उसे हस्ताक्षर करा लिए गए।
आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधक ने फर्जी तरीके से 2.5 लाख का केसीसी बनाकर रकम निकाल ली। जब वह बैंक पहुंचा तो पता चला कि उस पर ब्याज सहित 11 लाख रुपये का कर्ज हो गया है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, बैंक प्रबंधक रजनीश का कहना है कि मामला पहले का है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें