फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जाम लगाकर मांगा मुआवजा

Tue, 15 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
बसस्टॉप तिराहे पर जाम लगाए किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे न कराए जाने से नाराज भाकियू के पदाधिकारियों ने किसानों संग कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद बस स्टॉप तिराहे के पास जाम लगाया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहने से राहगीराें को परेशानी हुई। एडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।
विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर मौदहा ब्लाक के बैजेमऊ, बुढई, किसवाही, भुलसी, खंडेह आदि गांवों में हुआ है। किसानों की शत प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। अब उनके सामने पेट भरने की समस्या है। बताया कि अभी तक प्रशासन ने सर्वे नहीं कराया है। जिससे किसान सहमा हुआ है। उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। इसके चलते किसानों ने बस स्टॉप तिराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। उनके साथ कोतवाल अनूप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कुरारा सुभाष यादव, ललपुरा थानाध्यक्ष मोहम्मद अली मौजूद रहे। किसान नेता ने एडीएम को दिए ज्ञापन में जिले को अकालग्रस्त घोषित करने की मांग की। मौके पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विशेखा राजपूत, डब्लू सिंह, बच्चा कुशवाहा, राजेश सिंह, कुलदीप सिंह, चेतराम, लल्लू यादव, राजेंद्र सिंह, भोला, बाबू, महेश सिंह, रमजानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें