फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मुकदमा वापसी को हाईवे किया जाम

Tue, 23 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास हाईवे जाम कर दिया। यूनियन ने किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और अन्ना मवेशियों को चारा पानी उपलब्ध कराने की मांग की। एडीएम के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन


अन्ना मवेशियों को चारा पानी उपलब्ध कराने के लिए 21 जनवरी को भाकियू जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन कर जाम लगाया था। जिस पर कोतवाली पुलिस ने कई किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा था। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 20 फरवरी तक मुकदमे के निस्तारण सहित अन्य मांगें पूरी करने को कहा था लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

 जिसके चलते सोमवार को भाकियू ने कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में पंचायत की। इसके बाद किसानों का जुलूस हाईवे पहुंचा और जाम लगा दिया। एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने भाकियू नेता को मुकदमा वापस कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने जाम खोल दिया। निरंजन राजपूत ने बताया कि एडीएम ने मंगलवार तक दर्ज मुकदमे को समाप्त कर एक प्रति देने की बात कही है।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। 24 को सुमेरपुर मंडी के सामने और सोमवार को कुरारा विकासखंड कार्यालय के सामने मीटिंग कर हाईवे जाम किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशेखा राजपूत, रामदास सविता, रामलखन, अनिल कुमार, रामेश्वर कुशवाहा, राजू दीक्षित, रानी गुप्ता, रामप्यारी, सुनीता, पूजा, रामवती, सुमित्रा, शांती, चंद्रपाल, रामप्रसाद, रामकिशोर, शिवशंकर, देवीचरन, महेश्वरीदीन, देवरती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें