फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के पत्योरा गांव निवासी किसान आत्मानंद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें किसान ने कहा कि वर्ष 2018 में उसने निजी नलकूप की बोरिंग कराई थी। लेकिन तय सुविधा शुल्क न देने पर उसका कनेक्शन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी मामले में अभी दो दिन पूर्व जांच से घबराए अधिशासी अभियंता सुमित ब्यास विजिलेंस टीम के साथ नलकूप का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उनकी पत्नी को डराया धमकाया और कहा कि उनका कभी कनेक्शन नहीं होगा। उनके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस धमकी से पत्नी बीमार हो गई है। कहा कि मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता सुमित ब्यास ने बताया कि किसान ने फर्जी कागजात तैयार कर बिना नलकूप कराए ही कनेक्शन के लिए आवेदन वर्ष 2018 में किया था। चार वर्ष से वह अपना कनेक्शन नहीं ले पाया। विजिलेंस टीम ने जांच में पाया है कि नलकूप की बोरिंग एक पखवाड़ा पहले कराई है। कहा किसान के खिलाफ फर्जी कागजात बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सारे आरोप निराधार हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें