मुख्यालय के निकट मेरापुर गांव में खेत की सिंचाई करते एक किसान को ठंड से लग गई। इस पर परिजन उसका इलाज कराने कानपुर ले गए। लेकिन इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
मेरापुर निवासी राधेपाल (45) पुत्र गंगापाल के हिस्से में ढाई बीघे जमीन है। वह मेरापुर लिफ्ट कैनाल से निकली नहर से बीते रविवार की रात सिंचाई के लिए खेत में पानी लगा रहा था। तभी उसे रात में ठंड लग गई। अगले दिन सोमवार को घर आया तो हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए।
चिकित्सकों ने हालत में सुधार न होने पर राधेपाल को कानपुर ले गए। राधे के चचेरे भाई रामगोपाल ने बताया कि कानपुर में हैलट में तीन दिन इलाज कराया गया। लेकिन बीती राधेपाल की मौत हो गई। गुरुवार को जैसे ही किसान का शव घर में लाया गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।