फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। थानाक्षेत्र के चकोठी गांव में गुरुवार रात 25 वर्षीय किसान युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चकोठी गांव निवासी बृजकिशोर सिंह ने बताया कि उसका छोटा पुत्र बृजेश ऊर्फ छोटू (25) शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को उसका बड़ा पुत्र पीयूष व उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गए थे। घर में उसके अलावा छोटा बेटा बृजेश था। रात में पुत्र घर के दरवाजे बंद कर अंदर चला गया। जहां कमरे में डोरी से धन्नी में फंदा डालकर आत्म हत्या कर ली। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से झांक कर देखा, तो वह फांसी में लटका था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक बृजेश पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें