हमीरपुर। अपात्र लोग अपना राशन कार्ड समय पर जमा करा दें। अन्यथा कार्रवाई होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी राम जतन यादव ने बताया कि अपात्र स्वयं अपना राशनकार्ड समर्पित करें। बताया कि आयकर दाता, चार पहिया वाहन स्वामी, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर स्वामी, घर में एसी, 5 केवीए या उससे अधिक क्षमता का जनरेटर, 7.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि, नगरीय क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्र में परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये, एक से अधिक शस्त्र लाइसेंसधारी, नगर क्षेत्र में स्वयं की आय से खरीदा गया प्लाट अथवा उस पर निर्मित 100 वर्ग गज का मकान आदि है तो वह अपात्र है। बताया कि अब तक 5488 कार्ड धारकों ने अपना राशनकार्ड समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर 7839564679 अथवा एआरओ के मोबाइल नंबर 7839564680 पर संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)