राठ। चिकासी थाने के हरदुआ गांव निवासी विनोद ने बताया उनके नाम पर सवा आठ बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। आनेजाने के लिए अपने खेत में रास्ता बनाए हैं। इस रास्ते से मौरंग माफिया ट्रक निकालते हैं। बताया न्यायालय में याचिका दायर करने पर उन्हें स्टे आर्डर मिला हुआ है। जिसके बावजूद पट्टाधारक नहीं मान रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। रविवार को परिवार सहित रास्ते पर ट्रक रोक कर प्रदर्शन किया। सुनवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। चिकासी एसओ ने कहा उन्हें इस संबंध में किसी ने सूचना नहीं दी है। (संवाद)