फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। खेत में खाद डालने गए किसान की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से मौत हो गई। ट्रैक्टर पर चढ़ते समय पैर फिसलने से पहिये के नीचे आने से घटना हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के बरदा गांव निवासी धूराम राजपूत ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके पिता देशपत राजपूत (62) ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर खेत में खाद डालने के लिए गए हुए थे। बताया कि ट्रैक्टर स्टार्ट खड़ाकर फावड़ा उठाने लगे तभी अचानक ट्रैक्टर चलने लगा। पिता दौड़कर ट्रैक्टर पर चढ़ने लगें तभी उनका पैर फिसल गया और वह पहिये के नीचे दब गए। पास में मौजूद परिजनों ने दौड़कर पहिये के नीचे से निकाल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ. डीएस वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें