फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डूबी देख फसल किसान गश खाकर गिरा, मौत

विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 23- मृतक रामपाल सिंह की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। नियति की दोहरी मार से किसान की जान चली गई और परिवार सड़क पर आ गया। थाना क्षेत्र के एक गांव सुबह मवेशी चराने गया किसान जब अपने तिल के खेत पानी भरा देखा तो गश खाकर गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। देर रात उसका का कच्चा मकान भी भरभराकर ढह गया। परिजनों ने रात पड़ोसी के घर में बिताई।
विज्ञापन


कस्बे के हटवारा मोहल्ला (दरवाजा भीतर) गांव निवासी किसान रामपाल सिंह (52) शुक्रवार सुबह मवेशी चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। उनके पुत्र राघवेंद्र ने बताया कि खेत में करीब पांच बीघा में बोई तिल की फसल पानी में डूबी देखकर पिता को सदमा लगा और वह गश खाकर खेत में ही गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई। शाम तक रामपाल घर नहीं लौटे तो परिजन ने तलाश शुरू की। राघवेंद्र ने बताया कि पिता खेत में मृत पड़े मिले। बाद में भाइयों और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लाया गया।

रामपाल के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। किसी की भी शादी नहीं हुई है। पुत्री सबसे बड़ी है और उसकी उम्र 18 वर्ष है। रामपाल के नाम पांच बीघा कृषि भूमि है। खेती और मवेशियों का दूध बेचकर वह परिवार का पालन-पोषण करते थे। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

देर रात ढह गया कच्चा मकान
पड़ोसी राजेंद्र सेंगर ने बताया कि वह अन्य लोगों के साथ रामपाल का शव घर लेकर आए थे। रात करीब दस बजे रामपाल का पूरा कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इसके बाद शव पड़ोसी के बरामदे में रखा गया। मृतक की पत्नी और बच्चों ने रात पड़ोसी के घर में बिताई।


कानूनगो राजभैया के साथ मौके पर जांच की है। मकान गिरने के मुआवजे के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-सत्यप्रकाश, लेखपाल बिवांर

फोटो 26 एचएएमपी 23- मृतक रामपाल सिंह की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें