फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किशोर की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन

Thu, 02 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पाठा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत होने के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पाठा गांव निवासी धीरज अहिरवार के बेटे निखिल की दो दिन पहले ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। पिता धीरज अहिरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रामप्रसाद के खेत में थ्रेशिंग कर रहा था। बेटा निखिल खाना देने आया था, तभी आरोपियों ने जानबूझकर बेटे निखिल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे निखिल की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ही प्राथमिकी दर्ज की। इससे नाराज परिजनों ने शव को घर के दरवाजे रख कर विरोध करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। विरोध को देखते हुए सीओ चरखारी दीपक दुबे गांव पहुंचे और साथ ही चरखारी, खरेला सर्कल के सभी थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गैर इरादतन हत्या व एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी नन्हेलाल यादव ने बताया कि साजिशन हत्या का आरोप लगाकर शव का अंतिम संस्कार परिजनों ने नहीं किया था। परिजनों की शिकायत पर उचित कार्रवाई का भरोसा देकर अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। मामले की जांच सीओ चरखारी दीपक दुबे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें