मुस्करा (हमीरपुर)। तीन वर्षीय बच्ची की मौत के बाद रविवार देर रात घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित रहे। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर बच्ची के साथ गलत काम करने और हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया, जिस पर परिजनों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर घर वाले माने। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। रात करीब 10:10 बजे जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजन आक्रोशित हो गए। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा और सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह ने परिजनों व ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पुलिस शव को मोर्चरी ले गई।
तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। शव को मोर्चरी भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
- अरविंद कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक