फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, गर्भवती समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के भुगैचा गांव में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हथियारों से लैस आधा दर्जन लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारपीट कर दी। हमले में बच्चों और आठ माह की गर्भवती महिला समेत परिवार के आठ लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामखिलावन के अनुसार मंगलवार रात उसका पुत्र अशोक घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस के अवधेश, प्रहलाद, सोनू, कामता, अंशू, मोनू और राजेश कुल्हाड़ी, डंडे और तमंचा लेकर वहां पहुंचे और अशोक के साथ मारपीट करने लगे। रामखिलावन और परिवार के अन्य सदस्य अशोक को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
आरोप है कि इसके बाद हमलावर घर के अंदर घुस गए और महिलाओं व बच्चों को भी पीटा। गणेश की आठ माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारने का भी आरोप है। मारपीट में अशोक, बीरा, टिल्लू, गणेश, रीता, नीतू, मयंक और उर्मिला घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार करीब एक वर्ष पहले मंदिर के पास दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल मंगाने को लेकर अशोक का दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में मंगलवार रात हमला किया गया। रामखिलावन ने बताया कि बुधवार सुबह थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने घायलों का मेडिकल नहीं कराया। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप ने बताया कि पीड़ित पक्ष पुलिस अधीक्षक के पास गया है। थाने में अभी शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें