फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी परीक्षा में दूसरे दिन 181 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के दो केंद्रों में बुधवार को दूसरे दिन पीजीटी परीक्षा हुई। दोनों पाली में 181 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा होने से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया पीजीटी परीक्षा दो केंद्रों में जीजीआईसी व राजकीय इंटर कालेज में कराईं गईं। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही गाइडलाइन का पालन कर मास्क लगाकर प्रवेश दिया गया। कहा परीक्षा को दो पालियों में कराया गया है। जिसमें सुबह पाली में जीआईसी में 360 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 282 ने परीक्षा दी। जिसमें 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं जीजीआईसी में पंजीकृत 135 परीक्षार्थियों में 109 ने परीक्षा दी। जिसमें 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पाली में राजकीय इंटर कालेज में 360 परीक्षार्थियों में 297 ने परीक्षा दी। जिसमें 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कालेज में 57 परीक्षार्थियों में 47 ने परीक्षा दी। वहीं 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सीसीटीवी से नजर रखी गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों केंद्रों में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें