फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अतिवृष्टि से प्रभावित हर किसान को मिले मुआवजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। भारतीय किसान यूनियन ने अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर आवाज उठाई है। यूनियन ने मांग की कि फसल नुकसान की भरपाई केवल बीमित किसानों तक सीमित न रखी जाए। अतिवृष्टि से प्रभावित प्रत्येक किसान को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का लेकर यूनियन ने गुरुवार को तहसील स्तरीय मासिक पंचायत की। बाद में पदाधिकारियों ने एसडीएम करनवीर सिंह को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। यूनियन पदाधिकारी ईश्वरी प्रसाद तिवारी ने कहा कि अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। प्रभावित किसानों को राहत देना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। यूनियन ने खेतों में हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन कराने की मांग की। कहा कि सभी प्रभावित किसानों को मुआवजा मिले ताकि वे आर्थिक संकट से उबर सकें। साथ ही ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, अन्ना मवेशियों से फसलों की सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की गई। नमामि गंगे परियोजना के नलकूपों का सुचारु संचालन सुनिश्चित कराने की मांग भी शामिल थी। यहां पर जयनारायण तिवारी, सैय्यद शहबाज अली, कबीर अहमद, आसिफ शकील, संजय प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें