फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आदेश के दो वर्ष बाद भी आढ़तियों ने नहीं कराया कनेक्शन

Sun, 23 Nov 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे की नवीन गल्ला मंडी के सचिव की उदासीनता के चलते राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक के आदेश होने के दो वर्ष बाद भी आढ़तिया बगैर कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

राज्य कृषि उत्पादन मंडी सचिव के निदेशक अंजनी कुमार सिंह ने वर्ष 2023 में सभी मंडी सचिव को निर्देश दिए थे कि आढ़तियों को कनेक्शन के लिए बाध्य करें। इस आदेश के बाद अभी तक किसी भी आढ़ती ने अपनी फर्म पर विद्युत कनेक्शन नहीं कराया है।
शनिवार को नवीन गल्ला मंडी की पड़ताल की गई। इसमें सभी 60 आढ़तों में कटिया से बिजली का उपभोग मिला। मंडी सचिव ब्रजेश निगम ने बताया कि कार्यालय का कनेक्शन अलग कर दिया गया है। आढ़तियों को नोटिस जारी कर के बिजली कनेक्शन लेने के लिए बाध्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि मंडी कनेक्शन से व्यापारी चोरी कर रहे हैं, उनका इससे कोई नहीं देना नहीं है। मंडी का कॉमन कनेक्शन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें