फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आठ माह बाद भी नहीं बन पाई डिग्गी मोहल्ला में 300 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क

Sat, 20 Dec 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो20एचेएमपी- अधूरी पड़ी वार्ड आठ की सड़क। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के वार्ड नंबर आठ डिग्गी मोहल्ला में 300 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क आठ माह बाद भी अधूरी है। अभी तक सिर्फ मिट्टी का लेवलिंग ही हो पाया है। स्थानीय निवासियों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


डिग्गी निवासी भवानीदीन के मकान से बेड़ा नहर तक 300 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का प्रस्ताव पास है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि खोदाई के बाद ठेकेदार ने निर्माण आगे नहीं बढ़ाया। मानसून की बारिश ने जगह को दलदल में तब्दील कर दिया। वाहनों का आना-जाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश रुकने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। लोगों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन या कार्यदायी संस्था ने कोई कार्रवाई नहीं की है।


इनकी भी सुनिए

- शहर के वार्ड नंबर आठ निवासी ओमचंद्र का कहना है कि इंटरलॉकिंग सड़क जाए तो बच्चों को परेशान न होना पड़े। आठ माह से सुन रहे है कि अब काम शुरू होने वाला है, लेकिन ठेकेदार आते ही नहीं। चेयरमैन से कहा था, उन्होंने बात भी की लेकिन अधिकारी सुनते ही नहीं।
विज्ञापन




पैदल निकलना भी मुश्किल
- मोहल्ला निवासी वैभव का कहना है कि सड़क की खोदाई से बारिश के मौसम में हालात खराब हो गए थे। सड़क पूरी दलदल में तब्दील हो गई थी। यहां पर पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। समय रहते काम हो जाए तो अगली बरसात में तो कम से कम कीचड़ का सामना न करना पड़े।



मिट्टी डलवाकर लेवल करवाया गया था, इसके बाद मौसम की वजह से काम प्रभावित हुआ है। ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए हैं और जेई को मौके पर भेजकर दो-तीन दिन में काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-रणजीत कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस

फोटो20एचेएमपी- अधूरी पड़ी वार्ड आठ की सड़क। संवाद

फोटो20एचेएमपी- अधूरी पड़ी वार्ड आठ की सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें