फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 11 दिन बाद भी पार्वती लापता, डीएनए से भी पहचान नहीं

Sun, 28 Dec 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो27 एचएएमपी 01- पति गोविंद अहिरवार और पांच बच्चों के साथ पार्वती की फाइल फोटो। स्रोतः परिजन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। यमुना एक्सप्रेसवे पर 16 दिसंबर को हुई बस आगजनी में सरीला क्षेत्र के धौहल गांव की पार्वती ने शीशे तोड़कर अपने दो बच्चों की जान बचाई, लेकिन खुद लापता हो गई। 11 दिन बाद भी शव मिला, न डीएनए से पहचान हुई। मां के इंतजार में पूरा परिवार टूट चुका है।
विज्ञापन


मझगंवा थाना क्षेत्र के नौरंगा निवासी गोविंद अहिरवार ने बताया की उसकी पत्नी पार्वती की छोटी बहन रजनी की 11 नवंबर को जालौन जनपद के मझवार गांव में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। बहन के निधन की खबर मिलते ही पार्वती दिल्ली से अपनी बहन के गांव पहुंची, जहां अंतिम संस्कार और पारिवारिक रस्मों में शामिल हुई। अगले दिन पार्वती राठ कस्बे से बस में सवार होकर नोएडा लौट रही थी, तभी मथुरा जनपद के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक बस में आग लग गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। बच्चों की जान तो बच गई, लेकिन वहीं मां आज भी लापता है।
पार्वती अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई है। तीन बेटे आकाश (22), हिमांशु (20) और पिंटू (18) पहले से ही दिल्ली में अपने पिता के साथ मजदूरी कर रहे हैं। वहीं, दो छोटे बच्चे सनी (8) और प्राची (6) हादसे के वक्त मां के साथ उसी बस में सवार थे, जिन्हें पार्वती ने शीशा तोड़कर बचाया था।
विज्ञापन



मां की आंखों में आंसू तो पिता को बेटी के लौटने की आस
पार्वती के पति गोविंद अहिरवार हादसे के बाद से गहरे सदमे में हैं। उधर, मायके धौहल गांव में मां लालती और पिता लल्लू का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अपनी बेटी की तस्वीर सीने से लगाए बैठी हैं, जबकि पिता की आंखें आस लिए अब भी दरवाजे की ओर टिकी रहती हैं कि शायद बेटी लौट आए।
पार्वती के बड़े बेटे आकाश ने बताया कि वह शनिवार को नोएडा से राठ के लिए रवाना होगा, जबकि मथुरा पुलिस अलग से राठ पहुंचेगी। राठ में पार्वती के बस में सवार होने की संभावित जगहों के सीसीटीवी कैमरों की जांच, मोबाइल नंबर ट्रैकिंग और लास्ट लोकेशन के आधार पर छानबीन की जाएगी।



डीएनए रिपोर्ट नकारात्मक, अब मिसिंग केस

परिजनों ने 16 व 18 दिसंबर को डीएनए सैंपल दिए, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव रही। मामले में मथुरा के पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि हादसे को लेकर जांच जारी है। अब तक जो शव बरामद हुए हैं, उनमें से डीएनए मिलान प्रक्रिया चल रही है, जबकि दो शवों की मैचिंग अभी बाकी है। यदि डीएनए मिलान से भी पहचान नहीं हुई, तो मामला मिसिंग केस की श्रेणी में जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें