फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: निबंध से बताया गुरु का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ‘विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक का योगदान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यालय स्थित विभिन्न विद्यालयों में 450 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में छात्रों के बीच आयोजित कराई निबंध प्रतियोगिता में ‘विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक का योगदान’ विषय रखा गया। जीजीआईसी की छात्रा काव्या ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं होने से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है प्रतिभा में निखार आता है।
सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा नैंसी साहू ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में उत्साह वर्धन का कार्य करती हैं। इसलिए उन्हें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अच्छा लगता है। अभाविप का स्थापना दिवस नौ जुलाई को होता है। जिसके क्रम में पूरे सप्ताह विद्यार्थी परिषद विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित करेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अमित दक्ष, आलोक कुमार, पीयूष यादव, साक्षी गुप्ता, अभय सिंह, सत्यम शर्मा, प्रतिक्षा सिंह ,चित्रा, सपना, पूर्णिमा, यशी गुप्ता, स्नेहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें