फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फुटपाथ पर अतिक्रमण से सड़कें संकरी, दुर्घटना का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की मुख्य सड़क किनारे फुटपाथ पर एजेंसियों और दुकानदारों के बाइक, साइकिल व अन्य सामान सजाने का सिलसिला लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक की दुकान में घुसने की घटना ने इस खतरे को उजागर कर दिया। बिक्री के लिए सड़क किनारे रखी गई बाइकें हादसे की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्गों और बाजारों में बाइक व साइकिल एजेंसियों के साथ-साथ कई अन्य दुकानदार फुटपाथ पर ही अपना सामान सजाकर कारोबार कर रहे हैं। फुटपाथ पर खड़े वाहनों और सामान के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर पैदल चलने वालों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ रहा है। हमीरपुर में ट्रक के दुकान में घुसने की घटना के बाद भी मौदहा में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें