हमीरपुर। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी तलाश कर रहे हैं तो रोजगार हासिल करने का आपके पास सुनहरा मौका है। इसके लिए 17 अगस्त को आपको सेवायोजन कार्यालय पहुंचना होगा। मेले में 9500 से लेकर 15,500 तक की नौकरी पा सकेंगे। सेल्स और हेल्थ से जुड़ी तीन कंपनियां मेले में आएंगी।
जिला रोजगार एवं सहायता अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय में 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपना पंजीयन आई.डी एवं पासवर्ड के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करे। समस्त शैक्षिक मूल प्रमाणपत्रों व फोटो सहित उक्त तिथि व समय पर मेले में प्रतिभाग करते हुए इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। -
मेले में में आएंगी ये कंपनियां
- कंपनी का नाम - ब्राइटफ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बलस एंड आयुर्वेदिक प्रा.लि, लखनऊ।
-पद का नाम -एरिया ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर (पुरूष, महिला, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक खिलाड़ी)
-आयु- 22 से 45 वर्ष
-योग्यता - स्नातक
- वेतन- 15,500
- कंपनी का नाम- ग्रोफास्ट आग्रेनिक डायमंड प्रा.लि., लखनऊ।
-पद का नाम- सेल्स एक्जीक्यूटिव (पुरूष, महिला)
-आयु- 20 से 35 वर्ष
- योग्यता- इंटरमीडिएट
- वेतन- 9500
-
कंपनी का नाम पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि., लखनऊ।
-पद का नाम मैनेजर (पुरुष, महिला)
- आयु 18 से 25 वर्ष
-योग्यता- हाईस्कूल
-वेतन - 15,000