हमीरपुर। आजादी के पूर्व 14 अगस्त को मिली यातनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की बात कही। देश के इतिहास में इसे दुर्भाग्यशाली दिन बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने बताया कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम ने ज्वालामुखी का अहसास करवा दिया था। फूट डालो और राज करो की शुरूआत हुई। 1906 में मुस्लिम लीग का जन्म हुआ। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग का समर्थन किया। मुस्लिम लीग ने 1940 में अलग देश की मांग की। देश में दंगे हुए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर मुस्लिम लीग और कांग्रेस की मिलीभगत से नाराज थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसलिए विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा मौन जुलूस निकालेगी। विचार गोष्ठी करेगी। विभाजन पर चर्चा करेगी। विभीषिका के लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है। कहा कि कार्यक्रम भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को देश के विभाजन के दौरान लाखों भाई-बहनों द्वारा झेली गई यातना और वेदना को याद दिलाने के लिए किया जाना है।