फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पुलिस लाइन में अफसरों संग कर्मचारियों ने खेली होली

Sat, 07 Mar 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चार और पांच मार्च को जनपद में होली पर्व सकुशल संपन्न कराने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस विभाग ने होली का आयोजन किया। इसमें अफसरों के संग कर्मचारियों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। आयोजन में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। होली गीतों पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस लाइन में होली का आयोजन किया गया। सबसे पहले अफसरों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। इसके बाद मैदान में होली खेलने के लिए पानी, रंग का इंतजाम किया गया। अफसरों का मन देखते ही कर्मचारियों ने मैदान में आकर होली का हुड़दंग शुरू किया। एक-दूसरे पर पानी की बौछार कर उन्हें भिगोया गया और फिर रंग और गुलाल से सराबोर कर दिया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। होली खेलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को सकुशल होली संपन्न होने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें