मौदहा। कस्बे सहित क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों के काम-धंधे भी ठप हैं। इस पर शुक्रवार को प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रामानुज शुक्ला को सौंपा है।
ज्ञापन में बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से बहाल करने की मांग की गई है। कहा कि कस्बे में 24 घंटे में कई बार बिजली जाती है। कर्मचारियों और अधिकारियों से फोन पर जानकारी करने पर सही जानकारी नहीं दी जाती है।
कई बार तो फोन ही नहीं उठाया जाता है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता परेशान है और बच्चों की नींद के साथ ही पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते उन पर मानसिक तनाव पैदा हो रहा है। संवाद