फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल बकाया होने पर पूरे गांव की बिजली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कुछ ग्रामीणों के विद्युत बिल बकाया होने पर विभागीय अधिकारियों ने पूरे गांव की बिजली काट दी। तीन दिन से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

क्षेत्र के औंडे़रा गांव निवासी अवधेश कुमार, कर्ण सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद, मानसिंह, गेंदारानी, आशाराम यादव, राम सिंह, देव सिंह, जयसिंह, पुष्पेंद्र, जय हिंद, हरगोविंद, दयारानी, हरिश्चंद्र, जीतेंद्र कुमार, आरके राजपूत, अनिरुद्ध, रमाशंकर, गंगाराम, जयप्रकाश, पुष्पेंद्र, इंद्रेश, रघुनाथ सिंह, रामपाल, लक्ष्मण सिंह आदि ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा विद्युत बिल जमा नहीं किए गए। इससे आक्रोशित बिजली विभाग के अधिकारियों ने 4 दिसंबर को गांव के दोनों ट्रांसफार्मरों से लाइन काट दी थी। जिसके बाद गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर से विद्युत लाइन काट दी।
ग्रामीणों ने बताया कि जो ग्रामीण समय से बिजली बिल जमा करते हैं उनकी भी बत्ती गुल हो गई है। विभागीय अधिकारी इसे डीएम व एसडीएम का आदेश बता रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मामले की जानकारी हुई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें