गहरौली। गांव के एक मोहल्ले में बिजली आपूर्ति दो दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। जिससे लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
शुक्रवार की रात सुमेरपुर 132केवी स्टेशन से आई मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया था। जिससे दो सबस्टेशनों के 26 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसे शनिवार की देर रात 11 बजे तक दुरुस्त करके आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति जैसे तैसे बहाल कर दी गई, लेकिन गहरौली के गुरुदेव मोहल्ले में रविवार की शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। मोहल्ला निवासी पीयूष गुरुदेव, पूर्व प्रधान विमलचंद गुरुदेव, बृजेंद्र कुमार गुरुदेव ने बताया कि बीएसएनएल टावर के पास बबूल के पेड़ टूटकर लाइन में रखे हैं। जिसके कारण बिजली बहाल नहीं हो सकी है।