राठ। दातागढ़ी आश्रम में ठहरी महिला कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गई। श्रद्धालु सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महोबा निवासी अभिलाषा (40) नगर के सिकंदरपुरा स्थित दातागढ़ी आश्रम में रुकीं थीं।
शनिवार सुबह वह कूलर के करंट की चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोग उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर अखिलेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। (संवाद)