फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटी पड़ीं केबलों से लोगों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के वार्ड 18 रवींद्रनाथ टैगोर नगर में जमीन पर पड़ी कटी बिजली की केबलों से आधा दर्जन पशुओं की मौत के बाद मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने खंभे लगाकर घटना से बचाने की गुहार लगाई है। वार्ड 18 निवासी सत्यम प्रजापति, शुभम प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद, भूरा कुशवाहा फौजी, सुरेश कुमार, पुष्पा, ममता, पिंटू, छोटेलाल, अशोक, रतन, सीमा आदि ने नगर पंचायत अध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से मोहल्ले में 50 विद्युत संयोजन में 300 मीटर से अधिक टूटी केबल लगी है। अधिकांश केबलें या तो जमीन पर पड़ी है या बांस में बधी हैं। इनके कट जाने से करंट से आधा दर्जन जानवर मर चुके हैं। लोगों ने विभाग से खंभे लगाकर व लाइन खींचकर कनेक्शन जोड़ने की मांग की है। सत्यम प्रजापति ने बताया गुरुवार को जिलाधिकारी व विद्युत विभाग को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें