फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सौ वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01 एचएएमपी 03 परिचय - कलक्ट्रेट सभागार में बुजुर्गों को सम्मानित करते एडीएम वित्त एवं राजस्व। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम

स्वतंत्रता के बाद से अब तक हुए चुनावों में इन्होंने किया है मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। कलक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्वतंत्रता के बाद से अब तक हुए सभी चुनावों में मतदान करने वाले 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया।
डीएम राहुल पांडेय के निर्देश पर रविवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले जिले के वृद्धजनों को जनपद स्तर, तहसील स्तर और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें मोमेंटो, फूल माला, मिष्ठान आदि भेंट कर सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले सभी वृद्धजनों ने स्वतंत्रता से अब तक सभी चुनाव में मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध जनों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में मतदान में काफी बदलाव हुआ है। ईवीएम व वीवी पैट आदि के इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ी है। जनपद स्तर पर हुए कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने नौ वृद्ध जनों को तथा तहसील स्तर पर संबंधित एसडीएम तथा बूथ स्तर पर बीएलओ द्वारा ऐसे वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया। जिले में लगभग 600 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें