फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छत का छज्जा गिरने से वृद्ध महिला की मौत

Wed, 05 Nov 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। घर के छज्जे में साफ-सफाई करते समय छज्जा गिर गया। घटना में एक युवक घायल हो गया और वहीं बैठी एक वृद्ध महिला को गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के माचा गांव निवासी आमना बानो (70) पत्नी उसमान खान अपने घर की छत पर छज्जा की साफ-सफाई कराने के लिए एक दिव्यांग लड़के को छज्जे पर चढ़ाया। छज्जा रेडीमेड होने के कारण अचानक सफाई के दौरान ढह गया। इससे दिव्यांग रफीक छज्जा के साथ नीचे बैठी वृद्धा आमना के ऊपर आ गिरा।वृद्धा के दोनों पैर गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर वृद्ध महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ. शानिब शाहिद ने बताया कि पैरों से अधिक रक्तस्राव होने से महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें