कुरारा। क्षेत्र के पतारा मोड़ के पास बाइक की टक्कर से घायल स्कूटी सवार बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पुत्र ने बाइक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पतारा गांव निवासी गोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे उनके पिता स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी पतारा मोड़ के पास बाइक चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। संवाद