फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सर्प दंश से आठवीं की छात्रा की मौत

Sat, 25 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चाचा-चाची के साथ बृहस्पतिवार को खेत में तुलसी की फसल काट रही 8वीं की छात्रा को सांप ने डस लिया। झाड़फूंक के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जरिया थाने के उमरिया गांव निवासी निरंजन राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पत्नी रीमा व भतीजी वैष्णवी (14) के साथ खेत में तुलसी की फसल काट रहे थे। फसल काटते समय भतीजी को सांप ने डस लिया। परिजन झाड़फूंक के लिए कछवा कला गांव ले गए। हालत में सुधार न होने पर शाम को छात्रा को लेकर पनवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता उदेश राजपूत के नाम पर चार बीघा कृषि भूमि है। जिसपर खेती से परिवार का भरण पोषण होता है। बहन की मौत पर बड़े भाई अंकित राजपूत का रो रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष मयंक चंदेल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें