फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की छत पर सूख रही फसल, स्कूल बंद होने से मनमानी, परिसर में खड़े होते कृषि यंत्र

विज्ञापन
सिचौली गांव के प्राथमिक विद्यालय की छत पर रखी तिल की फसल। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। कब्जेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं है। स्कूल भवनों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। कोरोना के कारण स्कूल क्या बंद हुए भवनों की छत और परिसर में कब्जा कर लिया। स्कूल की छत पर ग्रामीणों ने तिल की फसल सूखने के लिए फैला दी और परिसर में कृषि यंत्र खड़े कर अतिक्रमण कर दिया। यह तब है जब शिक्षक लगातार स्कूल पहुंचे रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर रोक है, लेकिन शिक्षकों को प्रतिदिन स्कूल में हाजिरी लगानी है। शिक्षकों को कायाकल्प योजना के तहत सफाई के साथ स्कूल मरम्मत करानी हैं। इसके बावजूद कई स्कूलों में अध्यापक इसका पालन करते नहीं दिख रहे हैं। कस्बे के मोहल्ला सिचौली के प्राथमिक विद्यालय की छत पर तिल की फसल सुखाई जा रही है। परिसर के अंदर ट्रैक्टर और थ्रेसर खड़ाकर अतिक्रमण किया गया है।
अब जब स्कूल खुलने के करीब हैं तो वहां फसल और कृषि यंत्र देखकर उनपर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसके बारे में शिक्षा विभाग अंजान है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया मामले की प्रधानाध्यापक से बात कर जांच की जाएगी और अगर ऐसा मामला है तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें