फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होनहारों का मुंह मीठा कराकर दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
राठ के चित्रगुप्त इंटर कालेज में छात्राओं का मुंह मीठा कराते प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायण सिंह पर - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। चित्रगुप्त इंटर कालेज की छात्रा सृष्टि ने हाईस्कूल की परीक्षा में 91.50 प्रतिशत अंकों के कालेज में पहला स्थान व जिले में दूसरा स्थान पाया है। यही के विद्यार्थी सेजल ने 89.67, दीपिका ने 88.16, भवमोचन ने 87.33 व रिया ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
विज्ञापन

इंटर में ध्रुवमित्र ने 84.4, नेहा 84.2 व सोनिया गुप्ता 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा. सत्यनारायण सिंह परिहार ने सफल छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद दिया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज के इंटर के छात्र हिमांशु कोष्टा ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ कालेज में प्रथम व जनपद में छठा स्थान पाया है।
वहीं हाईस्कूल में अनुभव द्विवेदी ने 85, अजनेय सिंह व आनंद बिहारी ने 83.07 व अभिषेक ने 83.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य शिवपाल विश्वकर्मा, परीक्षा प्रमुख बृजकिशोर चौहान व जगतराम तिवारी ने छात्रों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

जीआरवी कालेज के प्रधानाचार्य हरिमोहन चंसौरिया ने बताया इंटर की खुशबू ने 81.2 व एकता ने 80.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। प्रबंधक डा. आरआर गुप्ता व अध्यक्ष डा. रवींद्र मिश्रा ने छात्रों को बधाई दी है। कमला देवी हाई स्कूल बालिका विद्यालय के धीरेंद्र कुमार ने 87 प्रतिशत व हेमंत प्रताप ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार विश्वकर्मा ने सभी को आशीर्वाद दिया। पंडित बद्री प्रसाद चंसौरिया हाई स्कूल बालिका विद्यालय गौहानी पनवाड़ी के गौरव कुमार ने 86.2 प्रतिशत व कमलेश ने 84.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उधर, सरीला के शैलेश्वर विद्यालय का हाईस्कूल का परिणाम सौ फीसदी रहा है, जबकि इंटर में 96 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

चिकासी में बृंदावन एकेडमी के छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य राजकुमार नायक।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें