हमीरपुर। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू होगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। केंद्रों में सैनिटाइजर और साबुन की व्यवस्था करने के साथ कॉपियों को जांचने में सामाजिक दूरी पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश हैं।
डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा ने बताया इस्लामियां इंटर कालेज में हाईस्कूल व राजकीय इंटर कालेज में इंटर का मूल्यांकन शुरू होगा।
बताया अभी हाईस्कूल की 7420 तथा इंटर की 5621 कापियों का मूल्यांकन हो सका है। अब शेष कापियों के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को शिफ्ट वार मूल्यांकन केंद्र पर बुलाया है।