मुख्यालय स्थित श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज और राठ के लोधी राजपूत छात्रावास में आयोजित शिक्षकों की बैठक में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने समस्याएं सुनी। इसमें शिक्षकों ने कहा कि चुनाव ड्यूटी से शैक्षिक कलेंडर चौपट हो गया है।
बैठक में अगले वर्ष अक्टूबर में होने वाले शिक्षक विधायक चुनाव पर भी चर्चा की गई। विधायक ने संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की और इसे मजबूत कर अधिक से अधिक शिक्षक मतदाता बनाने पर जोर दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार महान ने शिक्षकों को चुनावी डयूटी से अलग किए जाने की बात कही। कहा कि चुनावी डयूटी से वर्तमान वर्ष का शैक्षिक कलेंडर पूरी तरह चौपट हो गया है।
जिसका बोर्ड की परीक्षाओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राजपूत ने बोर्ड परीक्षाओें का मूल्यांकन केंद्र राठ बनाए जाने की मांग रखी। विधायक ने शिक्षकों की समस्याओं को हरसंभव हल कराने की बात कही। बैठक में मंडलीय मंत्री रणविजय सिंह गौर, गजोधर प्रसाद यादव, बलवीर सिंह, हरी सिंह, जेपी लोधी, लखनलाल लोधी, राजकु मार तोमर, श्रीनिवास आदि शिक्षक मौजूद रहे।