फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से त्रस्त मजदूर ने फांसी लगाई

Mon, 01 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
मौदहा के रोहारी गांव में अधेड़ की मौत पर घर के बाहर गुमसुम बैठी महिलाएं। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
बिवांर थानाक्षेत्र के रोहारी गांव में रविवार रात एक अधेड़ मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते वह कई दिनों से परेशान था। राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा कि गृहकलह के चलते मजदूर ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


रोहारी गांव में स्व. वंशी विश्वकर्मा के तीन पुत्र अलग-अलग रहते हैं। इनके पास करीब ढाई-ढाई बीघे पैतृक जमीन है। घर परिवार का खर्चा मजदूरी से चलता है। वंशी के पुत्र राजेश (35) ने रविवार रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी व बच्चे बाहर सो रहे थे। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। बिवांर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने मना कर दिया। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी आरएन सिंह ने परिजनों को समझा

बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई जगमोहन ने बताया कि राजेश के चार बच्चे हैं। परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। गांव के कुछ लोगों का 10-15 हजार का कर्ज भी था। जबकि राजस्व विभाग के निरीक्षक चुनूवाद प्रजापति ने दावा किया है कि राजेश ने आर्थिक तंगी के चलते यह कदम नहीं उठाया है। बल्कि रात में पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें