फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच बैटरियां व एक कार बरामद

विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 17- थाना परिसर में पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर पांच बैटरियां और एक वैगनआर कार बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीते छह अप्रैल की रात उरदना गांव निवासी रोहित पुत्र रामकरण घर के बाहर ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाया था। चोरों ने ई-रिक्शे से बैटरी और चार्जर चोरी कर लिया। पीड़ित की लिखित सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार देर रात बांदा रोड स्थित कपसा के पास पुलिस गस्ती के दौरान एक संदिग्ध कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक वहां से भागने की फिराक में था।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी में चोरी की पांच बैटरियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियाें की पहचान फतेहपुर जिले के सदर क्षेत्र निवासी जावेद पुत्र गुलाम अहमद, काली शंकर पुत्र हरिराम, बिंदकी कस्बा निवासी आमिर उर्फ बबलू पुत्र नफीस अहमद के रूप में हुई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों को कुबूल किया। बताया कि वह लोग कार से ग्रामीण क्षेत्रों में रेकी करते थे। मौका पाकर ई-रिक्शा की महंगी बैटरियां चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें