फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर पंक्चर, 20 किमी. लगा जाम

Mon, 17 Feb 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर से निकले कानपुर-सागर हाईवे पर राठ तिराहा मोड़ पर मौरंग भरा ओवरलोड डंपर का अगला टायर पंक्चर हो गया। इससे हाईवे पर 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हाईवे से बाहर निकाला, तब कहीं जाकर चार घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब चार बजे डंपर का टायर पंक्चर हो गया।। देखते ही देखते राठ तिराहा से सुमेरपुर तक व शहर से लेकर आनूपुर मोड़ के आगे तक जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस, रोडवेज डीपो सहित अन्य वाहन फंसे रहे। यातायात पुलिस ने क्रेन की सहायता से उसे हटाया। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका। यातायात प्रभारी आसित कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे राठ तिराहा पर डंपर का टायर पंक्चर हो जाने से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें