फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बढ़ती गर्मी के चलते अस्पतालों में विशेष वार्ड आरक्षित

Sat, 25 Apr 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बढ़ते तापमान के बीच हीटवेव से बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल में आठ बेड तथा सीएचसी में पांच-पांच विशेष बेड मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। अस्पतालों में ओआरएस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 515 लोगों ने पंजीयन कराया। इनमें 226 पुरुष, 208 महिला व 81 बालरोगी मरीज शामिल रहे। मेडिसन ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ रही। ज्यादातर मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित देखे गए। बीते एक सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है। इससे लू की स्थिति बनने के संकेत मिल रहे हैं।

सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि लू से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यलो अलर्ट की स्थिति में तापमान 43 से 46 तक पहुंच सकता है, जबकि रेड अलर्ट में यह 47 से अधिक हो सकता है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में आठ बेड का हीटवेव वार्ड बनाया गया है। साथ ही सभी सीएचसी स्तर पर भी हीटवेव वार्ड बनाने के साथ ही कूलर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


लू से बचाव के उपाय

1- जितनी बार संभव हो पानी पिएं, प्यास न लगे फिर भी पानी पिएं।
2- हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
3- धूप में निकलते समय सिर पर गमछा, टोपी या छाते का उपयोग करें।
4- यात्रा के दौरान पानी साथ रखें।
5- दोपहर 12 से तीन बजे तक अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें