फोटो 28 एचएएमपी 18- सुमेरपुर में लगा लंबा जाम एवं फैक्टरी पैदल जाते कर्मी। संवाद
भरुआ सुमेरपुर। रूट डायवर्जन के चलते हाईवे में बृहस्पतिवार की शाम से लगा जाम सुबह 10 बजे तक रहा। इस दौरान स्कूली वाहन, एंबुलेंस, परिवहन निगम की बसों के साथ फैक्टरी कर्मी हलाकान रहे। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार की शाम रूट डायवर्जन के चलते हाईवे में लगा जाम सुबह तक जारी रहा। फैक्टरी कर्मी शिवम, अरविंद कुमार, राधेश्याम, संतोष, धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आए दिन जाम लगने से उन लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ता है और वह समय से फैक्ट्री नहीं पहुंच पाते हैं। पुलिस ने सुबह कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया, तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिल सकी।